फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor trolley overturned, injured several gyrin

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, कई जायरीन घायल

Thu, 11 May 2017 11:25 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Thu, 11 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तेंदुआ गांव की पुलिया के पास हुआ हादसा      
 बुधवार रात उर्स में शामिल होने जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर तीन महिलाओं समेत करीब 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूलबेहड़ में शारदा बंधे के अंदर बेस गांव मंगलीपुरवा निवासी रफीक अमृतापुर में चल रहे साबिर मियां के उर्स में शामिल होने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। उनके साथ गांव और घर के कई लोग भी ट्रॉली और ट्रैक्टर पर सवार हो लिए। बताते हैं रात करीब 10 बजे दूसरे ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय तेंदुआ गांव की पुलिया के पास रफीक का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पलट गया। लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में मुस्कान (12) , इशाहिद (5), रफीक (36 )और उसकी पत्नी गुलपशां (30),सायरा( 40  ),अजीम( 16), सलमा( 16),रोजेदार(25) ,और दिलशाद( 22)  समेत करीब 13 जायरीन चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को छुट्टी दे दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed