{"_id":"628a89c36355123750059e9f","slug":"tractor-tramples-loader-driver-injured-son-dies-on-the-spot-lakhimpur-news-bly485693115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने लोडर को रौंदा, ड्राइवर घायल, बेटे की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने लोडर को रौंदा, ड्राइवर घायल, बेटे की मौके पर मौत
विज्ञापन
घायल मैजिक चालक को संभालते लोग।
टक्कर से लोडर वाहन के उड़े परखचे
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के शारदा नगर मार्ग पर ईंट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी, इससे वाहन के परखचे उड़ गए। वहीं, हादसे में वाहन चालक गंभीर घायल हो गया, जबकि उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव मलिगवां निवासी मुबारक अपने बेटे मुजाहिद के साथ चार पहिया लोडर वाहन में सामान लादकर शारदा नगर गया था। सामान उतारकर रविवार सुबह वापस लखीमपुर जा रहा था। इस बीच इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। इससे लोडर चालक मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पास बैठे उसके बेटे 18 वर्षीय मुजाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। चौकी पुलिस ने घायल लोडर चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है, जबकि मुजाहिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।