फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trackman suspended for passing overhigh truck by removing height gauge

हाइटगेज हटाकर ओवरहाइट ट्रक पास कराने में ट्रैकमैन निलंबित

Thu, 14 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trackman suspended for passing overhigh truck by removing height gauge
रात में क्रॉसिंग से हाईटगेज हटवाता ट्रैकमैन।
मैलानी-सेहरामऊ स्टेशनों के बीच भीरा रोड पर करीब दो माह पूर्व ही लगा है हाइटगेज
विज्ञापन

मैलानी। पलिया रोड रेलवे क्रॉसिंग पर लगा हाइटगेज खुलवाकर ओवरहाइट ट्रकों को पास कराने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल प्रशासन ने आरोपी ट्रैकमैन को निलंबित कर दिया है।
मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का आमान परिवर्तन होने के बाद मैलानी-सेहरामऊ स्टेशनों के बीच भीरा रोड पर इज्जतनगर मंडल के बॉर्डर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 179 पर ओवरहाइट वाहनों का आवागमन रोकने के लिए करीब दो माह पूर्व ही हाइटगेज लगाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग आठ बजे एक ट्रैकमैन हाइटगेज को हाइड्रा क्रेन से हटवाकर क्रॉसिंग से दूर खड़े ओवरहाइट वाहनों को पास करा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसे ट्वीट भी किया गया। वायरल मेसेज में यह भी लिखा है कि स्थानीय रेल अधिकारियों की मिलीभगत और वसूली के चलते हाइटगेज को हटवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को डीआरएम ने सहायक मंडल अभियंता मैलानी से मामले में कार्रवाई को कहा। सहायक मंडल अभियंता मैलानी लाल बहादुर ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे ट्रैकमैन गौरव यादव को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। उधर, गौरव यादव का कहना है कि हाइटगेज पर ओवरहाइट ट्रक गुजरने के दौरान ट्रैक पर फंस गया था, जिससे रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया था। इसे देखते हुए ही हाइटगेज खुलवाया था।

वीडियो में दिख रहा शख्स, जो हाइड्रा क्रेन से हाइटगेज हटवाता दिख रहा है। उसे ही प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी। इस मामले में जो भी लिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ मंडल एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed