{"_id":"698386600921c05d7a015c90","slug":"town-and-village-boundaries-fixed-census-to-begin-on-april-1st-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167493-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नगर और गांवों की सीमाएं तय, एक अप्रैल से होगी जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नगर और गांवों की सीमाएं तय, एक अप्रैल से होगी जनगणना
Wed, 04 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में होने वाली जनगणना को सही और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना से पहले यह तय कर लिया गया है कि कौन से क्षेत्र गांव में आएंगे और कौन से नगर में। इससे यह साफ होगा कि कौन से गांव अभी ग्रामीण हैं और कौन से इलाके शहर जैसी सुविधाएं ले रहे हैं।
सरकार के निर्देश पर इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराई जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में यह काम किया जा रहा है। पहले चरण में सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं से जानकारी जुटाई जा रही है।
साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किन इलाकों में नगरीकरण बढ़ चुका है और शहर की सीमा कहां तक फैल चुकी है।
जनगणना के लिए एक समन्वय समिति भी बनाई गई है। इसमें जिलाधिकारी को प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी और एडीएम को जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है। समिति में बीएसए, डीपीआरओ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी और सूचना अधिकारी को भी शामिल किया गया है। यह समिति प्रशिक्षण से लेकर सर्वे के काम की निगरानी करेगी।