{"_id":"69ad36e70aa7e7bb6f0ca49f","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-the-fight-between-eagle-and-python-in-dudhwa-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में अजगर को खा गया बाज, लड़ाई देख रोमांचित हुए सैलानी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में अजगर को खा गया बाज, लड़ाई देख रोमांचित हुए सैलानी; देखें वीडियो
Sun, 08 Mar 2026 02:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:20 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व से रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां जंगल मार्ग पर रेंग रहे अजगर पर बाज ने हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही। अंत में बाज ने नुकीली नोंच से अजगर को नोंचकर खा गया। जंगल भ्रमण कर रहे सैलानियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
दुधवा में बाज और अजगर की लड़ाई
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) के जंगल में शनिवार को भ्रमण करने आए सैलानी बाज और अजगर की लड़ाई देख रोमांचित हो गए। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद बाज ने अजगर को अपनी नुकीली चोंच से नोंचकर मार डाला।
विज्ञापन
अजगर पर हमला करता बाज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दुधवा पार्क में शाम की पाली में जिप्सी वाहनों पर सवार पर्यटक दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर जंगल भ्रमण कर रहे रहे थे। इस दौरान उन्हें सड़क के बीचों-बीच अजगर सांप रेंगता दिखाई दिया। सैलानी इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाज ने अजगर को नोंचकर मार डाला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दौरान पेड़ पर बैठा बाज ( सरपेंट ईगल ) ने अजगर पर हमला कर उसे अपने पंजों में दबोच लिया। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इस दौरान वह अपनी नुकीली चोंच से अजगर को नोंचकर खा गया। सैलानियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
संबंधित वीडियो
संबंधित वीडियो