फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists thrilled to spot a tiger in Dudhwa

Lakhimpur Kheri: दोनों तरफ जिप्सी वाहन... बीच में बाघ, दुधवा में नजारा देख रोमांचित हो गए सैलानी

Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के दुधवा में भीषण गर्मी के चलते बाघ अब घने जंगलों से निकलकर पानी के स्रोतों और ठंडी जंगल मार्गों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सैलानियों को उनके दीदार बड़ी आसानी से हो रहे हैं।

विज्ञापन
Tourists thrilled to spot a tiger in Dudhwa
जंगल मार्ग पर खड़े बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर वन्यजीव विहार में इन दिनों सैलानियों को बाघों के दीदार आसानी से हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण बाघ घने जंगलों से निकलकर पानी के स्रोतों और ठंडी सड़कों की ओर आ रहे हैं। यह नजारे पर्यटकों को रोमांचित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को किशनपुर रेंज में उत्तराखंड से आए सैलानियों का एक दल उस समय हैरान रह गया, जब एक बाघ सड़क के बीचों-बीच बैठा मिला। सैलानियों से भरी दो जिप्सी वाहन जैसे ही मोड़ पर पहुंचे, बाघ को सामने देख सबकी सांसें थम गईं। बाघ सड़क पर बिल्कुल बेखौफ होकर आराम फरमा रहा था। करीब आधे घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहे और पर्यटक अपने मोबाइल और कैमरों से इस दुर्लभ पल को कैद करते रहे। 
विज्ञापन


उधर, दुधवा के मशहूर बांके ताल के किनारे भी बाघ की चहलकदमी ने लखनऊ से आए सैलानियों को रोमांचित कर दिया। झाड़ियों के बीच से निकलकर जब टाइगर ताल के किनारे मस्ती में झूमते हुए निकला, तो गाइड के इशारे पर पर्यटकों ने उसे बेहद करीब से देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ी बाघों की सक्रियता
जंगल के जानकारों का कहना है कि इन दिनों पारा बढ़ने की वजह से टाइगर ठंडी जगह बैठना पसंद कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बाघों की सक्रियता जल स्रोतों और सड़कों के किनारे काफी बढ़ गई है। यह पर्यटकों के लिए बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का एक अनूठा अवसर है। वन्यजीव विशेषज्ञ इस मौसमी व्यवहार को सामान्य मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed