{"_id":"6248a3a04a0bb720603a55d5","slug":"tourists-started-pouring-in-after-rafting-started-in-karnali-river-lakhimpur-news-bly4800637151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णाली नदी में राफ्टिंग शुरू होने पर उमड़ने लगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णाली नदी में राफ्टिंग शुरू होने पर उमड़ने लगे पर्यटक
विज्ञापन
धनगढ़ी की कर्णाली नदी में राफ्टिंग करते पर्यटक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीसापानी क्षेत्र के व्यवसाइयों में दौड़ी खुशी की लहर
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की चीसापानी में बह रही कर्णाली नदी में कोरोना काल में बंद हुई राफ्टिंग फिर शुरू हो गई है। इसका आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र हुमला से कैलाली जिले के चीसापानी में राफ्टिंग की शुरूआत की गई है। राफ्टिंग शुरू होने से पर्यटकों के अलावा क्षेत्रीय व्यवसाइयों में भी खुशी की लहर है।
नेपाल की सबसे ऊंचाई पर बहने वाली व मान सरोवर से आने वाली कर्णाली नदी पर जिला पर्यटन वीकस समिति ने कर्णाली राफ्टिंग की शुरूआत की थी। कोरोना काल के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। अब दो साल बाद राफ्टिंग शुरू होने से पर्यटक भी चीसापानी क्षेत्र में बढ़ने लगे हैं।
पर्यटन व्यवसाई टेक बहादुर ने बताया कि राफ्टिंग शुरू होने से छह जर्मन पर्यटकों की टोली सिमकोट पहुंची है, जो कि कर्णाली नदी के किनारे करिल्ला से राफ्टिंग शुरू कर चीसापानी तक पहुंचेंगे। बताया कि पर्यटकों के आने से व्यवसाय भी बढ़ेगा।