फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists scared when see the tiger standing in front of gypsy in Dudhwa National Park

Lakhimpur Kheri News: दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान जिप्सी के आगे अचानक आ गया टाइगर

Tue, 07 Feb 2023 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 06:17 PM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क में मंगलवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने एक ही मार्ग पर दो बाघ देखे। एक बाघ तो जिप्सी के आगे खड़ा हो गया, जिससे सैलानी सहम गए। 

विज्ञापन
Tourists scared when see the tiger standing in front of gypsy in Dudhwa National Park
सैलानियों की जिप्सी के आगे खड़ा टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में घूमने आने वाले सैलानियों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे हैं। मंगलवार को पार्क में सुबह की शिफ्ट में जंगल का भ्रमण करने गए सैलानियों की जिप्सी के आगे अचानक बाघ आ गया। सैलानियों ने कैमरे में उसकी फोटो कैद की। इसी मार्ग पर एक और बाघ सैलानियों को दिखा। जंगल में दो बाघों को देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। 

विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट में गए थे सैलानी 

मंगलवार को सुबह की शिफ्ट में दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने जिप्सी से गए जौनपुर के सैलानियों को बाघ दिखा है, जिसकी उन्होंने फोटो भी खींची। सैलानी मनीष और सुनील ने बताया कि वह दुधवा में बाघ को करीब से देखने के मंशा लेकर ही यहां पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह उनको दो बाघों के दर्शन हुए। एक बाघ तो अचानक से उनकी जिप्सी के आगे आकर खड़ा हो गया। 

विज्ञापन

एक ही मार्ग पर दिखे दो बाघ 

बाघ को देखकर जिप्सी पर सवार सैलानी सहम गए थे। बाघ के वहां से जाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। सैलानियों ने बताया कि इसी मार्ग पर एक और बाघ उन्होंने करीब से देखा। करीब से बाघ देखकर सैलानियों ने खुशी जताई। बताया जाता है कि धूप निकलने से बाघ झाड़ियों से धूप लेने के लिए बाहर निकलते हैं, जिससे वह सैलानियों को आसानी से दिख जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed