फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists confused about rhinoceros sighting in Dudhwa

दुधवा में गैंडा दर्शन को लेकर असमंजस में सैलानी

Tue, 23 Nov 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tourists confused about rhinoceros sighting in Dudhwa
दुधवा का भ्रमण करते सैलानी। (फाइल फोटो)
रास्ते कट जाने के कारण नहीं हो पा रही गैंडा साइटिंग
विज्ञापन

पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में कोरोना काल के बाद अब बाढ़ की वजह से गैंडा दर्शन पर रोक लग गई है। ऐसे में सैलानी गैंडा साइटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
दुधवा नेशनल पार्क में कुल 42 गैंडा हैं। इसमें गैंडा पुर्नवास परियोजना फेज वन में जहां 36 वहीं फेज टू में छह गैंडे निवास करते हैं। इन गैंडों के दर्शन कराने के लिए पार्क प्रशासन द्वारा हाथियों से सैलानियों को गैंडा पुनर्वास परियोजना में घुमाया जाता था। इसके बाद सैलानी गैंडा दर्शन करते थे। बीते कोरोना सालों में गैंडा साइटिंग पर पार्क प्रशासन ने रोक लगा दी थी। इस बार नवीन पर्यटन सत्र में हाथियों की सवारी कर गैंडा साइटिंग कराने की पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बीते माह इलाके में आई बाढ़ के कारण बाढ़ का पानी भरा होने व रास्तों के कट जाने के चलते इस वर्ष भी दुधवा पहुंचने वाले सैलानियों को एक सींग वाले दुर्लभ गैंडों के दीदार नहीं हो पा रहे हैं। इस सत्र में सैलानियों को गैंडों के दीदार हो सकेंगे इस पर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

25 हजार हेक्टेअर में है गैंडा परियोजना फेज वन
दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा परियोजना 25 हजार हेक्टेअर के एरिया में है। फेज वन की इस गैंडा परियोजना में 36 तो फेज टू की 18 सौ हेक्टेअर परियोजना में छह गैंडा समेत कुल 42 गैंडा दुधवा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के कारण गैंडा परियोजना के रास्ते खराब हो चुके हैं, जिनको बनाने का कार्य पार्क प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सैलानियों को हाथी की सवारी का लुत्फ लेकर गैंडा दर्शन करने का मौका मिलेगा।
-संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed