{"_id":"67703d218b9a355515025bb0","slug":"tourists-are-getting-excited-after-seeing-the-tiger-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-136090-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में बाघ के दीदार कर सैलानी हो रहे उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में बाघ के दीदार कर सैलानी हो रहे उत्साहित
विज्ञापन
दुधवा के किशनपुर में सुबह की शिफ्ट में सैलानियों को दिखा बाघ। स्रोत सैलानी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में क्रिसमस-डे के बाद से नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों की आमद लगातार जारी है। ऐसे में पार्क प्रशासन भी सैलानियों के लिए बेहतर नियमों के तहत पार्क की जंगल सफारी कराने का कार्य कर रहा है।
किशनपुर में इन दिनों बाघ काफी दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले ही सैलानियों की जिप्सी के सामने से बाघ सड़क पार करते हुए दिखाई दिया, जिसका फोटो भी सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया।
दुधवा में भी बाघ दिख रहा है, लेकिन किशनपुर में सैलानियों की भीड़ ज्यादा लग रही है। ऐसे में सैलानियों का कहना है कि उनको दुधवा के किशनपुर में जिप्सी आसानी से नहीं मिल पा रही है और वह जंगल सफारी करने से वंचित रह रहे हैं। लेकिन नया साल करीब आ गया है और ऐसे में जिप्सी से लेकर हटों तक की मारामारी मचने की बात सामने आई है। पार्क सूत्रों के मुताबिक, हटों की एक जनवरी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।