फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tomorrow will be better if you are educated and self-reliant

शिक्षित और आत्मनिर्भर होने पर बेहतर होगा कल

Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be better if you are educated and self-reliant
गोला सीजीएन पीजी कॉलेज सभागार में आपस में संवाद करतीं छात्राएं। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। केंद्र सरकार के लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के फैसले से छात्राएं बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि यदि शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो वह अपने परिवार को बेहतर कल दे पाएंगी।
विज्ञापन

केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज के सभागार में छात्राओं ने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत साथ चर्चा कर बेबाकी से अपना पक्ष साझा किया। छात्राओं ने सरकार के फैसले की सराहना की। छात्राओं का कहना है कि कानून बनने से उच्च शिक्षा पूरी करने के साथ बेहतर भविष्य के मौके मिलेंगे, जिससे वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। 21 वर्ष की आयु में लड़कियां शारीरिक एवं मानसिक रूप से विवाह के लिए सक्षम एवं तैयार महसूस करेंगी। कानून बनने के साथ अनुपालन भी आवश्यक है।
विज्ञापन

अभिभावक जो धन बेटी की शादी पर खर्च करते थे। वह पढ़ाई पर खर्च करें। सरकार के फैसले के साथ चलें और अपनी बेटी का भविष्य बनाएं।
- आरती देवी, एमए
कम उम्र में शादी से शारीरिक विकास रुक जाता है और लड़कियों को मानसिक दबाव से जो गुजरना पड़ता है। 21 वर्ष की आयु का कानून महिलाओं के जीवन में खुशी लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रतिमा देवी, बीए
शादी की उम्र 21 वर्ष होने से लड़कियां मानसिक और शारीरिक रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार होंगी। सरकार कानून बनाने के साथ अनुपालन भी कड़ाई से कराए।
- नंदनी श्रीवास्तव, बीए
लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष हो जाने से आत्मनिर्भर बनने के लिए वक्त मिलेगा। जब लड़कियां सुशिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो वह अपने परिवार को भी बेहतर कल दे पाएंगी।

- प्रियंका अवस्थी, बीए
सरकार के इस कानून से खासकर गांव की लड़कियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। जिनके अभिभावक बेटी के 18 वर्ष की होने पर शादी ब्याह की चिंता करने लगते हैं। सरकार का फैसला सराहनीय है। - काजल शर्मा, एमए
शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने से लड़कियों को उच्च शिक्षा और कॅरियर का बेहतर मौका मिलेगा। लड़कियों में लड़कों के समान समानता का भाव पैदा होगा।
- अलीना, एमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed