फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Told about Shri Guru Nanak Dev Ji on the 556th Prakash Utsav

Lakhimpur Kheri News: 556वें प्रकाश उत्सव पर श्री गुरुनानक देव जी के बारे में बताया

Wed, 05 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Told about Shri Guru Nanak Dev Ji on the 556th Prakash Utsav
पलिया गुरुद्वारा में मौजूद संगत। संवाद - फोटो : -मीडिया से बातचीत करते लोक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एके वाजपेई। स्रोत वीडियो ग्रैब
पलियाकलां। सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में शबद कीर्तन हुआ और सजे दीवान पर सिख संगत ने पहुंचकर मत्था टेका। अटूट लंगर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को झालरों से सजाया गया और दीवान सजा। इस अवसर पर हजूरी रागी जत्था ने शबद कीर्तन किया जिसको सुनकर संगत निहाल हुई। वक्ताओं ने गुरुनानक जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
विज्ञापन

आल इंडिया सिख फेडरेशन का विशेष सहयोग रहा। गोल्डन फ्लावर, दून इंटरनेशनल, श्री गुरु नानक देव स्कूल आदि के स्कूली बच्चों ने भी पहुंचकर सेवा की और मत्था टेका। यहां मुख्य रूप से हजूरी रागी जत्था के परमजीत सिंह, मनप्रीत कौर, फतेह सिंह, अशदीप सिंह, बाबा करम सिंह के अलावा स्त्री सत्संग सभा व अन्य स्कूलों का खासा सहयोग रहा। बड़ी संख्या में सिख संगत गुरुद्वारे में मौजूद रही। गुरु के अटूट लंगर में बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

पलिया गुरुद्वारा में मौजूद संगत। संवाद

पलिया गुरुद्वारा में मौजूद संगत। संवाद- फोटो : -मीडिया से बातचीत करते लोक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एके वाजपेई। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed