फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Together we sowed the seeds of environmental protection

Lakhimpur Kheri News: सबने मिलकर बोए पर्यावरण संरक्षण के बीज

Wed, 01 Jul 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Together we sowed the seeds of environmental protection
पौधारोपण करने जाती एनसीसी कैडेट: स्रोत: एनसीसी
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। जिले में वन महोत्सव और पौधरोपण महाअभियान के तहत बुधवार को कॉलेजों, विद्यालयों और वन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

युवराज दत्त पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल और कर्मचारियों ने परिसर में आम के पौधे लगाए। प्रो. पाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुधीर कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, रविंदर धीमान, रूपलाल, अभिषेक कुमार, हसीब सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

26 यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देश पर एक से पांच जुलाई तक चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में 154 एनसीसी कैडेटों ने पौधे लगाए। कर्नल चित्र सेन ने बताया कि धर्म सभा इंटर कॉलेज के 57, भगवान दीन आर्य कन्या महाविद्यालय के 42, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के 16 और पीके इंटर कॉलेज के 39 कैडेटों ने अभियान में भाग लिया। अधिकारियों ने कैडेटों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धौरहरा वन रेंज के बीआरसी परिसर में वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोपालशंकर अवस्थी, क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, अन्य अधिकारी, विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

पौधारोपण करने जाती एनसीसी कैडेट: स्रोत: एनसीसी

पौधारोपण करने जाती एनसीसी कैडेट: स्रोत: एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed