फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today, the special train will run from Kasganj to Jhusi for the first time

Lakhimpur Kheri News: आज पहला फेरा लेकर कासगंज से झूसी जाएगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 28 Dec 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Today, the special train will run from Kasganj to Jhusi for the first time
मैलानी (खीरी)। कासगंज-झूसी वन-वे माघ मेला विशेष गाड़ी कासगंज से रविवार को पहला फेरा लेकर मैलानी, लखीमपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं की अतिरिक्त सुविधा के लिए यह ट्रेन लगातार तीन दिन तक चलाई गई है।
विज्ञापन

कासगंज-झूसी अनारक्षित विशेष गाड़ी (ट्रेन नंबर 00501) 28 दिसंबर को कासगंज से 15:00 बजे प्रस्थान कर बदायूं से 15:50, बरेली सिटी से 17:00, इज्जतनगर से 17:30, भोजीपुरा से 18:10, पीलीभीत से 19:00, पूरनपुर से 19:40, मैलानी से 20:45, लखीमपुर से 21:27, सीतापुर से 22:20 बजे छूटकर दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे झूसी पहुंचेगी। इससे पहले भी महाकुंभ मेला के दौरान रेलवे ने कासगंज से झूसी के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाई थी।
विज्ञापन

0000
गोला में नहीं होगा ठहराव
माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलाई गई कासगंज-झूसी स्पेशल ट्रेन गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गोला पौराणिक नगरी है और यहां स्थित भगवान शिव मंदिर की अगाध आस्था से दूरदराज के लोग दर्शन के लिए आते हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि पीलीभीत जिले के उपनगर पूरनपुर में तो ट्रेन का ठहराव है लेकिन खीरी जिले के उपनगर गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed