{"_id":"ec3ee78ed55af5385e248f7fa05c5ee3","slug":"today-leaves-open-the-party-backed-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थित प्रत्याशी पर आज पत्ते खोलेगी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थित प्रत्याशी पर आज पत्ते खोलेगी भाजपा
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 17 Feb 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य पद के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा गुरुवार को अपने पत्ते खोलेगी। वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में इसका मुद्दे पर भाजपा ने लगभग निर्णय ले लिया है। लेकिन इसका खुलासा गुरुवार को नाम वापसी के दिन ही किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रत्याशी के चयन में पार्टी नेताओं का फैसला ही आखिरी और सर्वमान्य होगा। पार्टी नेताओं की एक रणनीतिक बैठक में यह तय किया गया है कि भाजपा समर्थित एक प्रत्याशी का पर्चा वापस कराया जाएगा।
बता दें कि एमएलसी पद का चुनाव लड़ने के लिए सपा प्रत्याशी शशांक यादव, भाजपा समर्थित इतेंद्र कुमार और संतोष वर्मा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मकरंद सिंह और मोहम्मदी के गांव गोकन निवासी नरसिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। 16 फरवरी को हुई जांच में सभी पांचों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। 18 फरवरी नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है।
भाजपा ने इस चुनाव में घोषित प्रत्याशी नरेश चंद वर्मा के चुनावी मैदान से हटने के बाद आनन-फानन में दो समर्थित प्रत्याशियों का नामांकन करा दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि एमएलसी के चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी का कड़ा मुकाबला करने के लिए भाजपा दोनों समर्थित प्रत्याशियों में किसी एक को ही चुनाव लड़ाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि एमएलसी पद के समर्थित प्रत्याशी का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया है, जिसका खुलासा गुरुवार को किया जाएगा।