फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today is the second Monday of Sawan, heavy vehicle traffic stopped on the main road in Chhoti Kashi

Lakhimpur Kheri News: सावन का दूसरा सोमवार आज, छोटी काशी में मुख्यमार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद

Mon, 21 Jul 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today is the second Monday of Sawan, heavy vehicle traffic stopped on the main road in Chhoti Kashi
शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार को छोटी-काशी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ने लगा है। रविवार से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगने लगी हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। प्रवेश मार्गों पर बैरीकेडिंग की गई है। वहीं तीर्थ और मंदिर परिसर को बैरीकेडिंग, लोहे के एंगल, सरिया और टिन चादर को जड़कर पैक कर दिया गया है। इस व्यवस्था में सुविधा के साथ ही लोगों की दिक्कत भी बढ़ गई है। शिव मंदिर के लिए स्टेशन मार्ग से मुख्य मार्ग और निकास द्वार तथा तीर्थ के लिए नीलकंठ मैदान होते हुए एक मार्ग के अलावा सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। रविवार से ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए शहर में अलग-अलग स्थान पर डेरे जमा लिए।
विज्ञापन



शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि सोमवार को मंदिर के कपाट ढाई बजे खुलेंगे। दिन में 2 बजे गर्भ ग्रह की साफ सफाई की जाएगी। रात्रि 10 बजे शृंगार पूजा होगी। रात 11:30 बजे शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पौराणिक शिव मंदिर पहुंचने के रास्ते, बंद रहेगा पुराना प्रवेश मार्ग
-अब आंबेडकर तिराहे से माइल्ड डायवर्जन मार्ग मूनलाइट स्टूडियो होते हुए मंदिर जाने का पुराना मार्ग सावन के हर सोमवार को बंद रहेगा।
-अब कॉरिडोर में स्टेशन रोड से अंगद धर्मशाला वाले स्थान से पौराणिक शिव मंदिर का मुख्य मार्ग बनाया है। वहीं निकास मार्ग पूर्व की भांति विधायक के आवास के समक्ष से रहेगा।
-मोहम्मदी मार्ग, खुटार मार्ग और बांकेगंज मार्ग से आने वाले श्रद्धालु स्टेशन रोड होते हुए शिव मंदिर पहुंचेंगे। अन्य मार्गों का आवागमन पूर्ण की भांति रहेगा।




सुरक्षा के इंतजाम
शहर को शिव मंदिर परिसर, तीर्थ और नीलकंठ मैदान बफर जोन, शहर के बाहरी क्षेत्र सहित पूरे शहर को तीन जोन में बांटा गया है।
-सोमवार की मध्य रात्रि तक शहर में नो एंट्री रहेगी। शिव मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्तों पर ई-रिक्शा और बाइकों का भी प्रवेश वर्जित रहेगा।
-रोडवेज का अस्थायी बस अड्डा बाइपास चौराहा स्थित सत्य प्रकाश अग्रवाल राइस मिल में बनाया गया है। बसों का संचालन यहीं से होगा।
-गोला से सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर तक का आवागमन होगा।


यहां खड़े करें अपने वाहन

लखीमपुर मार्ग नगर सीमा पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, मोहम्मदी और खुटार, बांकेगंज मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चीनी मिल का गन्ना यार्ड। अलीगंज मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाया गया है।




सुविधा के साथ लोगों की दिक्कतें बढ़ीं

गोकर्ण तीर्थ को चारों ओर से टिन की चादर लगाकर बाढ़ लगा दी गई है। छोटी काशी पंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, दीनानाथ, प्रभाकर लाल शास्त्री आदि ने बताया कि सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए भी कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इससे सुविधा की बजाय दिक्कतें बढ़ गई हैं




विधायक के चहेते दुकानदारों पर प्रशासन की मेहरबानी
सावन शुरू होने से पूर्व प्रशासन ने जहां मंदिर परिसर की सभी दुकानों को दूर खदेड़ दिया है। वहीं निकास द्वार के निकट नजूल की जमीन पर विधायक आवास के सामने चहेते दुकानदारों पर प्रशासन की मेहरबानी बरकरार है।





कंजा देवस्थान पर चलेगा भंडारा
मोहम्मदी मार्ग स्थित कंजा देवस्थान पर द्वादश ज्यतिर्लिंग शिव भक्तों के लिए दर्शनीय है। यहां सेवादारों द्वारा शिव भक्तों के ठहरने एवं फलाहार, भंडारे का निशुल्क प्रबंध किया गया है। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

शिव मंदिर गर्भगृह के द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed