{"_id":"58b4652b4f1c1bbd0e8309f0","slug":"today-is-the-last-chance-to-submit-income-tax-estimates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर आगणन जमा करने का आखिरी मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर आगणन जमा करने का आखिरी मौका आज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को होली से पहले वेतन मिलना मुश्किल
तीन ब्लॉकों से अधूरे जमा हुए आगणन
बीईओ की लापरवाही, बाधित होगा उनका वेतन
बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 12300 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की इस बार होली फीकी होने के आसार बन गए हैं, क्योंकि ब्लॉकों की बीआरसी और यूआरसी ने आयकर आगणन प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। तीन ब्लॉकों पलिया, कुम्भी और रमियाबेहड़ ने करीब 50 फीसदी शिक्षकों के आगणन प्रपत्र जमा किए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी रामेंद्र कुमार ने मंगलवार को शाम चार बजे तक सभी शिक्षकों के आगणन प्रपत्र करने के निर्देश सभी बीईओ को दिए हैं। सोमवार तक पलिया, कुंभी और रमियाबेहड़ ने करीब 50 फीसदी प्रपत्र जमा कराए हैं, लेकिन सिस्टम के मुताबिक इन्हें भी वेतन मिलना मुश्किल है, क्योंकि पूरे ब्लॉक के सभी शिक्षकों को एक साथ ही वेतन भेजने की बाध्यता है। वित्त एवं लेखाधिकारी रामेंद्र कुमार ने कहा है कि बीईओ को कई बार रिमाइंडर जारी किया गया। इसके बावजूद प्रपत्र जमा कराने में लापरवाही की गई। मामला आयकर विभाग से जुड़ा होने के कारण होली से पहले वेतन भेजना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। मंगलवार को चार बजे तक प्रपत्र जमा न करने वाले बीईओ का भी वेतन बाधित कर दिया जायेगा। इसकी सूचना बीएसए को भी दी गई है।