फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today is Mauni Amavasya, devotees will take bath in tube well water at Gokarna Tirtha

Lakhimpur Kheri News: मौनी अमावस्या आज, गोकर्ण तीर्थ में ट्यूबवेल के जल से श्रद्धालु करेंगे स्नान

Sun, 18 Jan 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Today is Mauni Amavasya, devotees will take bath in tube well water at Gokarna Tirtha
गोकर्ण तीर्थ की हालत। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन कॉरिडोर में गोकर्ण तीर्थ की स्थिति बदहाल है। मकर संक्रांति पर श्रद्धालु स्नान नहीं कर पाए थे। मौनी अमावस्या पर तीर्थ में जल भरने वाले ट्यूबवेल से स्नान करने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। जलाशय, सरोवर और नदियों में स्नान की विशेष परंपरा के चलते गोकर्ण तीर्थ में श्रद्धालु आते हैं लेकिन निर्माणाधीन कॉरिडोर में तीर्थ का निर्माण न होने से जल नहीं भरवाया जा सका है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने बताया कि मौनी अमावस्या पर नगर पालिका सुबह पांच बजे से जलापूर्ति चालू कर देगी। तीर्थ में पंप का पानी भी श्रद्धालुओं के नहाने के लिए सुबह पांच बजे खोलवाया जाएगा। भोर के प्रहर बिजली की कटौती न हो, इसके लिए विद्युत वितरण खंड गोला के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बिजली की कटौती न करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed