{"_id":"683358f40ea20278af0231ee","slug":"today-for-the-first-time-delhi-aishbagh-express-will-go-to-lucknow-via-lakhimpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-146624-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज पहली बार लखीमपुर होकर लखनऊ जाएगी दिल्ली-ऐशबाग एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज पहली बार लखीमपुर होकर लखनऊ जाएगी दिल्ली-ऐशबाग एक्सप्रेस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रेलवे के मामले में जनपद खीरी भी अब दिल्ली से जुड़ गया है। इससे लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। दिल्ली से ऐशबाग के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन आज सुबह नौ बजे लखीमपुर और अपराह्न 12:30 बजे ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दिल्ली से लखनऊ के बीच यह पहली ट्रेन है, जो मैलानी, गोला और लखीमपुर होते हुए लखनऊ जाएगी।
दिल्ली-ऐशबाग ट्रेन संख्या 04050 रविवार रात 21:35 बजे दिल्ली से छूटेगी जो मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला, लखीमपुर होते हुए ऐशबाग जाएगी। वापसी में ऐशबाग-दिल्ली ट्रेन संख्या 04049 ऐशबाग रेलवे स्टेशन से शाम 18:45 बजे छूटेगी, जो लखीमपुर 21:22, गोला 22:05 और मैलानी रेलवे स्टेशन 23:10 बजे और दिल्ली अगले दिन 11:00 बजे पहुंचेगी। हालांकि यह ट्रेन सिर्फ 13 जुलाई तक ही संचालित होगी, जिसमें मात्र 15 फेरे होंगे। व्यापारी सहित अन्य वर्गों ने मांग की है कि इस ट्रेन को नियमित किया जाए, ताकि जनपदवासियों को इसका लाभ मिल सके।
अब तक रोडवेज ही था एक मात्र विकल्प
जनपद का कारोबार दिल्ली से जुड़ा है। काफी छात्र दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं तो काफी लोग नौकरी करते हैं। ऐसे में काफी लोगों का दिल्ली आना-जाना रहता है। अब तक कोई ट्रेन न होने से लोगों को बस से चार गुना किराया खर्च कर जाना पड़ता था, लेकिन अब ट्रेन संचालन तक राहत रहेगी।