{"_id":"627c0ace039148683e376ed7","slug":"to-show-the-minister-in-charge-the-roads-were-brightened-the-intersections-were-painted-lakhimpur-news-bly4845184163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री को दिखाने के लिए चमकाए रास्ते, रंगवाए चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री को दिखाने के लिए चमकाए रास्ते, रंगवाए चौराहे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग और मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को दिखाने के लिए नगर पालिक तीन दिन जुटा हुआ है। उनके आने और जाने वाले रास्तों को चमका दिया गया है। चौराहों से लेकर दीवारें तक रंगवा दी गई हैं। जबकि हकीकत यह है कि मोहल्लों में महीनों से सफाई नहीं हुई है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का निकलना दूभर है।
प्रभारी मंत्री का आगमन बुधवार शाम को हुआ। निरीक्षण और समीक्षा कार्य बृहस्पतिवार को प्रस्तावित हैं। प्रभारी मंत्री को सब ठीक ठाक मिले, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पालिका प्रशासन पिछले तीन दिन से रात-दिन एक किए हैं। प्रशासन इसकी निगरानी कर रहा है।
मंत्री को सबकुछ बेहतर दिखाने के लिए सड़कों की साफ सफाई, डिवाइडर की रंगाई पुताई से लेकर राजापुर स्थित तालाब की बाउंड्रीवाल पर चित्रकारी कराने के साथ महिला अस्पताल गेट के पास के दुकानदारों तक को हटा दिया गया है। हालांकि ये व्यवस्था सिर्फ प्रभारी मंत्री के लिए है। हकीकत तो मोहल्ले बयां कर रहे हैं। ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है, जिसकी नालियां चोक न हों।
विज्ञापन
गड्ढे पाटने के लिए डाली गई मिट्टी बनी मुसीबत
प्रभारी मंत्री को सड़क पर गड्ढे न दिखें, इसके लिए जिम्मेदारों ने नौरंगाबाद चौराहे से लेकर शहपुरा कोठी चौराहा तक खुदी सड़क पर मिट्टी डलवा दी है। वाहन के निकलने से उड़ने वाली धूल राहगीरों से लेकर आसपास के दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गई है। उड़ती मिट्टी के कण नाक, कान से लेकर फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
छिन गई दो वक्त की रोटी
प्रभारी मंत्री जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन बुधवार को पूरे दिन जेल और अस्पताल रोड की सफाई कराने में जुटा रहा। महिला अस्पताल के आस पास चाय आदि बेेंचकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ का करने वाले दुकानदारों को हटा दिया गया, जबकि पहले ये लोग यहां अपनी अस्थाई दुकानें चला रहे थे।
सफाई न होने से शिव कॉलोनी की गली में भरा पानी
काफी दिन से सफाई न होने के कारण शिवकॉलोनी की नालियां चोक हैं। गंदा पानी गलियों में भर रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार इसके लिए पालिका में कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का सच जाननेे के लिए मंत्री को मोहल्लों में जाना चाहिए।
मंत्री वहीं देखेंगे जो अफसर दिखाएंगे
नगर की सफाई व्यवस्था कितनी बेहतर इसकी हकीकत बहादुरनगर मोहल्ले में देखी जा सकती है। नालियों की सफाई न होने से मलबा जमा हो गया है। इससे उठती दुर्गंध से लोगों का वहां से निकलला और रहना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि मंत्री तो वहीं देखएंगे जो अफसर दिखाएंगे।
तीन दिन में बदल गई सड़क और दीवारों की सूरत
प्रभारी मंत्री को शहर नीट एंड क्लीन दिखाने के लिए पूरा अमला जी जान से जुटा रहा। सड़कों की सफाई कराने से लेकर उनके गड्ढे भरने के लिए अधिकारी रात रात भर जागते रहे। गंदी दीवारें कहीं मुसीबत न खड़ी कर दें, इसलिए उन पर बेहतरीन चित्रकारी करा दी गई। सालों से गंदी पड़ी सौजन्या तिराहे पर लगी मूर्ति आदि की धुलाई कराकर रंग रोगन करा दिया गया। सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ लाइटें लगा दी गई। संवाद