फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To intensify the campaign called Mahasnprk

महासंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान

Fri, 21 Aug 2015 11:09 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 21 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
To intensify the campaign called Mahasnprk
भाजपा सांसद अजय मिश्र बीमा सुरक्षा योजना से जुड़ने वाली महिलाओं और लड़कियों की किश्त अदा कर उन्हें रक्षाबंधन की भेंट देंगे। साथ ही  उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों से महासंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वह सरस्वती शिशु मंदिर में पार्टी के पलिया विधानसभा पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि खीरी संसदीय क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना से जोड़ा जाए। बताया कि इस योजना में दो लाख रुपये का बीमा निर्धारित है, जिसकी 12 रुपये की प्रीमियम राशि है। रक्षाबंधन पर्व पर जो भी इस योजना से जुड़ेगा वह उसकी किश्त अदा करेंगेे। इसके अलावा उन्होंने चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान को और भी तेज किए जाने का आह्वान किया। कहा कि मानसून सत्र में लोकसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने बाधा पैदा की, जिससे तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कहा कि केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर विपक्षी पार्टियां घबरा गईं हैं और अनर्गल बयानबाजी के साथ विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही हैं। इसके अलावा बैठक को कनकपाल राना, अरविंद सिंह संजय, राजीव शुक्ला, कृष्णा भैया, दीपक तलवार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विकास गुप्ता ने किया। ऋषिकेश सिंह, इंद्रजीत सूरी, गुरमीत मिश्रा, शिवपाल, सतीश चौधरी, अरुन तिवारी, उदयवीर सिंह, शशि शुक्ला, मनोज गुप्ता, नौबत सिंह, मनोहर, विजय गुप्ता, आरडी राय, समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed