फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiranga Yatra taken out across the district, flags given to people

Lakhimpur Kheri News: जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों को दिए झंडे

Tue, 13 Aug 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out across the district, flags given to people
मोहम्मदी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। जनपद में कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोडवेज बसों में तिरंगा झंडे लगाए गए। प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाए जाने के कवायद शुरू हो चुकी है। सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइट लगाने से जगमग हो गए।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर, दुकान, कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, नलकूप आदि, सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थान, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शापिंग कॉम्पलेक्स आदि पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि आज ग्राम पंचायत से संपर्क कर संयुक्त तिरंगा यात्रा निकालनी है, जिसमें बच्चों के हाथ में तिरंगा झंडा रहेगा और कुछ स्लोगन लिखी तख्तियां। प्रत्येक विद्यालय में अभिभावकों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाएं। विद्यालयों में स्वच्छता और साफ सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाए। सभी कार्यक्रम के अच्छी फोटो ग्रुप में शेयर करें। इधर, शहर के पॉल इंटरनेशनल स्कूल की से ओयल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस समय स्कूल के उपप्रधानाचार्या स्नेह मिश्र सहित विनीत दीक्षित, भोला सिंह, श्याम किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।
------------
भाजपा ने घर-घर बांटे तिरंगे
खीरी टाउन। भाजपा के खीरी मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक अवस्थी के नेतृत्व और अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के निर्देशन में कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी में प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इस अवसर पर नीरज सिंह चौहान, रोहित अवस्थी, अजय अवस्थी, विमलेश वर्मा, सुजीत माथुर, निरंकार शरण मिश्रा, सौरभ त्रिवेदी, पवन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
---------------
देशभक्ति की जगाई अलख
धौरहरा। श्री राम वाटिका धाम से धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी की अगुवाई में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं सिसैया चौराहा से कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने तिरंगा यात्रा का समापन ईसानगर के सेमरिया हनुमान मंदिर पर की गई। यात्रा में राजीव अवस्थी, गोपाल शंकर अवस्थी, भोलानाथ, अनिल गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------
निघासन में निकाली तिरंगा यात्रा
निघासन। भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी के नेतृत्व में निघासन से तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली बेलरायां, सिंगाही, तिकुनिया, बम्हनपुर झंडी आदि स्थानों पर होते हुए विधायक के आवास रैली पटेल नगर पहुंची। इस दौरान जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, पंकज गिरि, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
---------------
डीजे की धुन पर निकाली तिरंगा यात्रा
मितौली/बेहजम। बेहजम के बाबा गौरीशंकर मंदिर से मैगलगंज के मढ़िया घाट तक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में सबसे आगे चल रहे वाहन पर डीजे की धुन पर देश भक्ति के गीत बज रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित बृजेश सिंह, दिनेश मास्टर, प्रधान नीरज कश्यप, शीतांशु कनौजिया, धर्मेंद्र दीक्षित, मनोज सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
--------
विधायक ने लोगों को बांटे तिरंगा झंडा
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक सभागार में विधायक ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपने घरों की छतों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। विधायक ने लोगों को तिरंगे झंडे भी भेंट किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश वर्मा, आशीष मिश्रा, दीपक कुमार, प्रमोद वर्मा, राजकुमार सिंह, इश्तियाक, रामकुमार सिंह, अवधेश मिश्रा, हरद्वारी लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

-----------------
मोहम्मदी में निकाली गई बाइक रैली
मोहम्मदी। विधायक विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से पीडी कॉलेज रोड, नत्थू तिराहा, बाजार गंज, अस्पताल रोड, बरवर चौराहे होकर भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान मंत्री मृणेंद्रर पांडे, ज्योतिर्मय वरतरिया, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, संजय चतुर्वेदी, आनंद सिंह भदौरिया, संजय सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

मोहम्मदी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोहम्मदी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोहम्मदी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोहम्मदी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed