फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three pairs of trains including Gomti Express time changed

Lakhimpur Kheri: गोमती एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी ट्रेनों का बदला समय, एक अक्तूबर से होगा लागू

Fri, 29 Sep 2023 03:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

रेलवे ने लखनऊ से मैलानी तक चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में से तीन की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। एक अक्तूबर से इन ट्रेनों का संचालन नई समय सारिणी के तहत होगा।

विज्ञापन
three pairs of trains including Gomti Express time changed
ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री

विस्तार

लखनऊ से मैलानी तक चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में से तीन की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इससे अब दोपहर में मैलानी से सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रियों को सीतापुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन मिल सकेगी। अभी तक इस ट्रेन के सीतापुर पहुंचने से पहले ही लखनऊ जाने वाली ट्रेन चली जाती थी। 
विज्ञापन


समय सारिणी में बदलाव किए जाने से यात्रियों में जहां खुशी है, वहीं नई ट्रेन न मिलने से निराशा भी है। हालांकि, सुबह 06:14 पर मैलानी से डॉलीगंज जाने वाली और रात 21:39 पर डॉलीगंज से मैलानी जाने वाले ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन


समयसारिणी- रेलवे स्टेशन लखीमपुर
ट्रेन नंबर- कहां से- कहां तक- आगमन पहले- अब
05087-मैलानी- डॉलीगंज-          06:14 - 06:14
05085-मैलानी- डॉलीगंज-          12:32-12:09
05491- मैलानी- सीतापुर-         15:48 -15:19
15010- मैलानी- गोरखपुर-       18:47 -18:58
05086- लखनऊ जं.- मैलानी-   10:03- 09:55
15009- गोरखपुर जं.- मैलानी-  10:32-10:19
05492- सीतापुर- मैलानी-        19:45-19:54
05088- डालीगंज- मैलानी-       21:39-21:39

 

एक्सप्रेस पांच मिनट और पैसेंजर रुकेगी दो मिनट
रेलवे ने ट्रेनों के रुकने के समय में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इसके समय में भी बढ़ोतरी की जरूरत थी। लखीमपुर में गोमती एक्सप्रेस सिर्फ पांच मिनट तक रुकती है, जबकि पैसेंजर ट्रेनें मात्र दो मिनट रुकती हैं। कम किराया और बेहतर यात्रा सुविधा के लिए लोग ट्रेन से सफर करने को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ती भीड़ और दो मिनट का ठहराव होने के चलते तमाम मुसाफिर बैठ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत और रेलवे की बढ़ेगी आय
मैलानी से सीतापुर जाने वाली 05491 का समय बदलना यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि रेलवे के लिए भी लाभकारी साबित होगा। क्योंकि पहले यह दोपहर पौने चार बजे लखीमपुर आती थी और सीतापुर पांच बजे के बाद पहुंचती थी। इससे पांच बजे के करीब सीतापुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन अक्सर यात्रियों को नहीं मिल पाती थी। 

अब इस ट्रेन के समय में करीब 30 मिनट की कटौती करने से यह ट्रेन सीतापुर चार बजकर पचास मिनट पर पहुंचाएगी। ऐसे में पांच बजे सीतापुर से लखनऊ रवाना होने वाली ट्रेन यात्रियों को मिल सकेगी। इससे जिले के मुसाफिर लखनऊ तक का सीधा टिकट लेकर कम किराये में सुविधाजनक सफर कर सकेंगे, तो रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed