{"_id":"666cb2e37df4023bce0927e6","slug":"tikunia-violence-witness-refused-to-give-statement-to-sit-court-removed-name-from-list-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122299-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा ः एसआईटी को दिए बयान से गवाह ने किया किनार, अदालत ने सूची से नाम हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा ः एसआईटी को दिए बयान से गवाह ने किया किनार, अदालत ने सूची से नाम हटाया
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में अभियोजन के गवाह गुरजीत सिंह ने एसआईटी और जांच एजेंसी को दिए गए अपने बयानों से किनारा कर लिया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को अर्जी देते हुए गवाह को पक्षद्रोही घोषित करने की याचना के साथ उसे गवाही से डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया। मंजूरी देते हुए एडीजे रामेंद्र कुमार ने अभियोजन सूची के अन्य दो गवाहों को तलब किया है। अगली सुनवाई 24 जुलाई को है।
देश में सियासी भूचाल लाने वाले तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को अहम मोड़ आया है। अभियोजन सूची के गवाह गुरजीत सिंह ने जांच एजेंसी और एसआईटी को दिए अपने बयानों से पल्ला झाड़ लिया। डीजीसी अरविंद त्रिपाठी और वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने गवाह गुरजीत को पेश करने से पूर्व मसले से जुड़ी औपचारिक जानकारी ली तो गवाह एसआईटी और जांच एजेंसी समक्ष दिए गए बयानों से साफ किनारा करने लगा।
अभियोजन टीम ने कोर्ट से गुरजीत सिंह को गवाह सूची से डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया। जिसे मंजूरी देते हुए अदालत ने अभियोजन सूची से उसका नाम निकाल दिया। अभियोजन की ओर से अगले गवाह को पेश करने के लिए निघासन निवासी सुरजीत सिंह चानी और उत्तरांचल के ऊधमसिंह नगर निवासी हरपाल सिंह को तलब करने का अनुरोध किया है, जिसे मंजूरी देते हुए एडीजे रामेंद्र कुमार ने 24 जुलाई के लिए दोनों गवाहों को बयान देने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
कोर्ट की सुनवाई के दौरान आशीष मिश्र मोनू, अंकित दास और सुमित जायसवाल सहित कई आरोपियों की ओर से अवधेश दुबे अवधेश सिंह, शैलेंन्द्र सिंह गौड, अनिल तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
घटनाक्रम में घायल हुए सुरजीत सिंह चानी ने बनाए थे सात वीडियो
तिकुनियां हिंसा में चोटिल हुए निघासन में रहने वाले सुरजीत सिंह चानी की गवाही को अभियोजन टीम उम्मीद की किरण के रूप में देख रही है। पत्रकारिता से संबंध रखने वाले सुरजीत सिंह चानी घटनाक्रम की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कुछ वीडियो भी बनाए थे। इनमें पोस्टर फाड़ने, जलाने व किसानों का प्रदर्शन, क्षतिग्रस्त वाहनों सहित सात अहम वीडियो क्लिप बनाई थीं। कवरेज के दौरान वह चोटिल भी हुए थे। यही कारण है कि अभियोजन टीम ने सुरजीत को चश्मदीद गवाह के रूप में रखा है, चोटिल होने के कारण इनकी गवाही का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी तरह अगले गवाह के रूप में तलब किए गए ऊधमसिंह नगर निवासी हरपाल सिंह भी चोटिल हुए थे और एसआईटी और जांच एजेंसी को महत्वपूर्ण बयान दिया था। अभियोजन टीम की बहुत उम्मीद अगले गवाहों पर टिकी हैं।