फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence: Testimony could not be done, next hearing on eight

तिकुनिया हिंसा : नहीं हो पाई गवाही, अगली सुनवाई आठ को

Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tikunia violence: Testimony could not be done, next hearing on eight
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में एडीजे प्रथम सुनील वर्मा की अदालत में अभियोजन की ओर से गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने केस की सुनवाई आगे बढ़ाते हुए आठ मई की तारीख मुकर्रर की है। साथ ही अभियोजन पक्ष को अगला जवाब पेश करने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को मामले की सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई है। पिछली पेशी पर अभियोजन की ओर से प्रस्तुत हुए गवाह से बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह पूरी कर ली थी। एडीजे सुनील वर्मा ने शुक्रवार को अगला गवाह पेश करने के लिए डीजीसी अरविंद त्रिपाठी को आदेशित किया था। शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने बताया अभी गवाह से संपर्क नहीं हो सका है। लिहाजा गवाह प्रभुजीत से संपर्क करते हुए अगली बार पेश किया जाएगा। इस पर अदालत ने आठ मई की तारीख मुकर्रर की है। आशीष मिश्रा मोनू, अंकित दास, सुमित जायसवाल सहित सभी आरोपी व्यक्तिगत रूप से हाजिर हुए।
विज्ञापन

क्रॉस केस मामले की सुनवाई आज
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में शनिवार को एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में सुनवाई नियत है। इस मामले में गवाह के रूप में लवकुश राणा के बयान चल रहे हैं। उससे जिरह के लिए एडीजे सुनील वर्मा ने छह मई की तारीख मुकर्रर कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed