{"_id":"66a4041b6cc41ad0f50a8854","slug":"tikunia-violence-cross-case-hearing-on-23rd-august-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-125714-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस की सुनवाई 23 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस की सुनवाई 23 अगस्त को
विज्ञापन
लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में शुक्रवार को अदालती सुनवाई फिर आगे बढ़ गई है। एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह के अवकाश के चलते प्रभारी न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है।
तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में अभियोजन की ओर से शुक्रवार को गवाह गोविंद शुक्ल को अदालत में पेश किया गया। आरोपी गुरविंदर सिंह सहित सभी आरोपी अदालत में पेश किए गए। लेकिन, न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण बयान नहीं दर्ज हो सके। लिहाजा, अदालत में अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तिथि नियत की है। संवाद