{"_id":"57c5cfb34f1c1b453b2cb375","slug":"tigress-killed-in-the-attack-the-fourth-in-a-month-ten-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में बाघिन के हमले में चौथी मौत, दहला इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में बाघिन के हमले में चौथी मौत, दहला इलाका
अमर उजाला ब्यूरो/ मैलानी।
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह में बाघिन के हमले में चौथी मौत, दहला इलाका
आठ माह में नौ लोग बन चुके हैं बाघ-बाघिन का निवाला
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज जंगल से सटे इलाकों से बाघिन के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है पिछले एक माह से सक्रिय आदमखोर बाघिन एक माह के अंदर चार लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। जबकि अलग-अलग घटनाओं में बाघ के हमलों में नौ मौतें हो चुकी हैं।
आठ महीने में बाघ-बाघिन के हमलों में हुई मौतें
22 फरवरी 2016- मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में बाघ के हमले में कुकरा निवासी 50 वर्षीय रईस की मौत
18 मार्च 2016-जटपुरा बीट में खेत की रखवाली कर रहे सोहनराभूड़ निवासी 50 वर्षीय तरसेम सिंह की बाघ के हमले में मौत
15 अप्रैल 2016-ढाका गांव में खेत के अंदर गेहूं फसल काट रही 15 वर्षीय किशोरी किरन की बाघ के हमले में मौत
07 जुलाई 2016-खरेहटा बीट में खरेहटा निवासी भोगन कश्यप की बाघ के हमले में मौत
02 अगस्त 2016- खरेहटा बीट में 50 वर्षीय अंजनि की बाघ के हमले में मौत
17 अगस्त 2016- सुआबोझ वन ब्लाक में कपरहा कुंआ निवासी 13 वर्षीया किशोरी सरस्वती की बाघ के हमले में मौत
19 अगस्त 2016-छेदीपुर निवासी 56 वर्षीय टीकाराम की बाघिन के हमले में मौत
20 अगस्त 2016-छेदीपुर गांव निवासी बाबूराम की बाघिन के हमले में मौत
30 अगस्त 2016- भरिगवां निवासी 50 वर्षीय जानकी प्रसाद की बाघिन के हमले में मौत
--
गुस्साई भीड़ ने रेंजर को घेरा
बांकेगंज। आदमखोर बाघिन के हमले से खेतों में काम कर रहे मैलानी रेंज के गांव भरिगवां निवासी 50 वर्षीय जानकी प्रसाद की मौत के बाद परवारीजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता देने पहुंचे रेंजर मैलानी डीएस यादव को गुस्साई भीड़ ने घेरकर आदमखोर बाघिन को पकड़ने की मांग की। अधेड की मौत से बेहद नाराज ग्रामीणों को देख रेंजर और उनके साथ मौजूद ट्रेक्युलाइज एक्सपर्ट डॉ उत्कर्ष शुक्ला मौका पाकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया कि ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर उनका गुस्सा शांत करने के बाद मृतक जानकी प्रसाद के एक मात्र वारिस उसके भतीजे सुरेश पुत्र सुंदर लाल को तात्कालिक सहायता के रूप में दस हजार रुपये आर्थिक सहायता दी गई है।