फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress caught from Mailani forest suffers from cataract

Lakhimpur Kheri News: मैलानी जंगल से पकड़ी गई बाघिन को हुआ मोतियाबिंद

Sun, 12 Oct 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tigress caught from Mailani forest suffers from cataract
गोरखपुर जू में मैलानी जंगल की बा​घिन। स्त्रोत-वन विभाग। - फोटो : स्वदेशी मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनते लोग।
बांकेगंज (खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजाेन मैलानी रेंज से करीब 15 साल पहले पकड़ी गई बाघिन को मोतियाबिंद हो गया है। उसकी दोनों आंख 90 फीसदी तक खराब हो चुकी हैं। इसकी पुष्टि गोरखपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने की है।
विज्ञापन

यहां से पकड़े जाने के बाद बाघिन को गोरखपुर जू भेजा गया था। इससे पहले उसे बर्ड फ्लू हुआ था, जो इलाज के बाद ठीक हो गया। डॉ. योगेश ने बताया कि अब जानवर भी इंसानों जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बदलते खानपान, सीमित गतिविधियों और कृत्रिम माहौल में इन वन्यजीवों में अब तमाम बीमारियां देखने को मिल रही हैं, जो केवल इंसानों में पाई जाती हैं।
विज्ञापन

बाघिन को मोतियाबिंद तो एक तेंदुए को डायबिटीज हो गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। कैंसरग्रस्त एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। हाल ही में चिड़ियाघर के बब्बर शेर भरत की मौत मिर्गी के दौरे से हो गई थी। बीते मई में तेंदुआ मोना में कैंसर की पुष्टि हुई। उम्र अधिक होने से उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पशु अस्पताल में रह रहे एक तेंदुए को ट्राइग्लिसराइड रक्त में पाए जाने वाले एक प्रकार का वसा (फैट) हो गया है। शरीर में सूजन होने के बाद चिकित्सकों ने इसके खून की जांच कराई, जिसमें इस बीमारी की पुष्टि हुई।

तेंदुए में थायराइड और सामान्य से कई गुना कोलेस्ट्राल बढ़ा मिला है। वहीं, मैलानी बाघिन की दोनों आंखे 90 फीसदी खराब हो चुकी हैं। उसकी ऑप्टिक नर्व में आई खराबी के सही नहीं होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed