फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress and cubs leave for Suhagi Barua Sanctuary

Lakhimpur Kheri News: बाघिन और शावक सुहागी बरुआ अभयारण्य रवाना

Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tigress and cubs leave for Suhagi Barua Sanctuary
बाघिन और शावक को लेकर रेसक्यू वैन से रवाना हुई वन कर्मियों की टीम। स्रोत-वन विभाग।
बांकेगज। तराई के मोहम्मदी रेंज के इमलिया गांव से बाघिन और उसके साथ पकड़े गए शावक को रेस्क्यू वैन के जरिये महराजगंज जिले के सुहागी बरुआ अभयारण्य के लिए बृहस्पतिवार शाम छह बजे रवाना कर दिया गया। ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि किसी वन्यजीव को इतनी दूर भेजा जा रहा हो। इमलिया से सुहागी बरुआ की दूरी करीब 440 किलोमीटर है।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने दोनों को आजाद करने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि मोहम्मदी रेंज के इमलिया गांव से पकड़ी गई बाघिन और शावक को महराजगंज जिले के सुहागी बरुआ अभयारण्य में छोड़ने की अनुमति मिल गई है। जंगल में छोड़ने से पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीओ अभय प्रताप सिंह, वन कर्मियों और पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर की निगरानी में दोनों को बृहस्पतिवार शाम छह बजे रेस्क्यू वैन से रवाना किया गया। जहां पहुंचने के बाद दोनों को स्वछंद विचरण के लिए जंगल में आजाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed