फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tight security measures at Gauriphanta border due to Nepal Protests in Lakhimpur Kheri

Nepal Protest: लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा सीमा पर कड़ी निगरानी, जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Wed, 10 Sep 2025 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 04:25 PM IST
सार

नेपाल में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए गौरीफंटा सीमा पर हाई अलर्ट है। एसएसबी और पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। भारी वाहनों का बॉर्डर से आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 
 

विज्ञापन
Tight security measures at Gauriphanta border due to Nepal Protests in Lakhimpur Kheri
एसएसबी और पुलिस के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल में जेन-जी के हिंसक प्रदर्शन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। लखीमपुर खीरी जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा खुद बॉर्डर की हर हलचल पर पैनी नजर रखे हुए हैं। दोनों अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


एसएसबी और स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की कवच प्वाइंट्स और एसएसबी के जवान आपसी सहयोग से सीमा पर सघन गश्त कर रहे हैं। नदी पार जाने वाले रास्तों तक पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का साफ संदेश है कि नेपाल से कोई भी अराजक तत्व भारतीय सीमा में घुसपैठ न कर पाए।
विज्ञापन


गांवों में बैठक, लोगों से अपील
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर निघासन और पलिया तहसील के एसडीएम ने बुधवार को सीमा से जुड़े गांवों के ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल और कोटेदारों संग बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामवासी ऐसे लोगों की सूचना दें जो नेपाल गए हों और अब तक न लौटे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Tight security measures at Gauriphanta border due to Nepal Protests in Lakhimpur Kheri
सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीमा पार आवागमन नियंत्रित
भारतीय सीमा से नेपाल के नागरिकों को नेपाल जाने की अनुमति दी जा रही है, जबकि नेपाल से भारतीय नागरिकों को प्रवेश मिल रहा है। भारी वाहनों का बॉर्डर से आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक, 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारत से नेपाल की ओर 343 नेपाली नागरिक भेजे गए, जबकि नेपाल से भारत में 177 भारतीय नागरिकों ने प्रवेश किया।

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए कंट्रोल रूम
नेपाल के घटनाक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जनपद खीरी का कोई भी भारतीय नागरिक नेपाल में फंसा हो तो सहायता के लिए दिए गए फोन नंबर 05872-298410, 9454416588 पर संपर्क कर सकता है।

एसएसबी के कमांडेंट ने किया निरीक्षण 
बुधवार सुबह एसएसबी के कमांडेंट आर के राजेश्वरी ने गौरीफंटा बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनके अंतर्गत आने वाली करीब 60 किलोमीटर सीमा पर एसएसबी पूरी तरह से मुस्तैद है। जवानों द्वारा चौकियों पर ड्यूटी के साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में गश्त व पेट्रोलिंग जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed