{"_id":"591d8e1f4f1c1bd529f23e65","slug":"tigers-made-with-cubs-near-bhadrakund","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदरकुंड के पास शावकों संग बाघिन ने बनाया बसेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदरकुंड के पास शावकों संग बाघिन ने बनाया बसेरा
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाकाई किसानों ने बाघिन की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे भदरकुंड के आसपास एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ पिछले कई दिनों से मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघिन के शावक अभी इतने छोटे है कि लगता है कि कुछ दिन पहले यहां बाघिन ने बच्चों को जन्म दिया है। रविवार को लोग जब बरौंछा नाला के किनारे स्थित अपने खेतों में काम करने गए थे, तो उन्होंने बाघिन को शावकों के साथ देखा। किसानों को देखकर बाघिन जोर से दहाड़ी तो वे भाग खड़े हुए। उधर जटपुरा फारेस्टर सुखपाल सिंह ने भदरकुंड में शावकों संग बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है।
बरौंछा नाला के आसपास बड़ी संख्या में हिरनों की मौजूदगी के चलते यहां पूरे साल बाघों की चहलकदमी रहती है। बरौंछा नाले के भदरकुंड में पूरे साल पानी नहीं सूखता। कुंड के आसपास बनी झाड़ियां होने से गर्मियों के मौसम में बाघों को ठंडे पानी के साथ शीतलता भी मिलती है। बाघों को प्राकृतिक और बेहद अनुकूल जगह होने के कारण बाघिन प्रजनन और प्रसव के लिए इस स्थल का चयन करती है। यहां हिरनों के लगातार आने से उन्हें भोजन की कोई कमी नहीं होती।
विज्ञापन
ग्रामीणों इरफान अली, अनवर, कमलेश, जाबिर, लोकराम, साधू सिंह आदि ने बाघिन और शावकों के मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि फिलहाल उधर न जाएं। वन विभाग शावकों और बाघिन की गतिविधियों की लगातार निगरानी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि है यह स्थल वन्यजीवों की पसंदीदा जगह होने के कारण यहां शिकारियों की सक्रियता भी बराबर बनी रहती है। शिकार की दृष्टिकोण से संवेदनशील होने के कारण वन विभाग की इस इलाके पर विशेष निगाह रहती है।
विज्ञापन
ग्रामीणो और फारेस्टर के जरिए भदरकुंड में दो शावकों संग बाघिन की मौजूदगी की सूचना मिली है। जिनकी निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम गठित कर दी है। वनकर्मी शावकों और बाघिन की गतिविधियों पर लगातार निगाह बनाए हैं। ग्रामीणों से उधर न जाने की अपील की गई है।
डीएस यादव, रेंजर, मैलानी।