Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger runs ahead of Gypsy, foreign guests thrilled

Lakhimpur Kheri News: जिप्सी के आगे चला बाघ, रोमांचित हुए विदेशी मेहमान

Sat, 14 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tiger runs ahead of Gypsy, foreign guests thrilled
दुधवा में आयरलैंड के सैलानियों को बाघ के दीदार हुए।  स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान शुक्रवार को आयरलैंड के पर्यटकों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। दक्षिण सोनारीपुर क्षेत्र में एक बाघ जिप्सी के आगे-आगे चलता रहा। यह दृश्य देखकर रॉबर्ट क्लाइव और उनकी पत्नी रोमांचित हो उठे। दोनों काफी देर तक बाघ को निहारते रहे और इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

तीन दिन से दुधवा में ठहरे आयरलैंड के पर्यटक यहां की जैव विविधता और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। बाघ के अलावा जंगल में विचरण करते गैंडे, जलाशयों में कलरव करते प्रवासी पक्षी, कुलांचे भरते हिरन, पेड़ों पर उछल-कूद करते बंदर और रंग-बिरंगी तितलियां भी उन्हें आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

नए पर्यटन सत्र की शुरुआत एक नवंबर से हुई है। इसके बाद से दुधवा और किशनपुर अभयारण्य में देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। इस पर्यटन सत्र में अब तक 11 से अधिक विदेशी पर्यटक दोनों स्थलों की सैर कर चुके हैं। बाघों की मौजूदगी भी पर्यटकों के आकर्षण की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed