Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugarcane arrivals begin at sugar mills, crushing begins

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिलों में गन्ने की आवक शुरू, पेराई का आगाज

Sat, 14 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane arrivals begin at sugar mills, crushing begins
महेवागंज/बेलरायां/गोला गोकर्णनाथ। जिले की तीन चीनी मिलों में शनिवार को नवीन पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

खंभारखेड़ा चीनी मिल में सदर विधायक योगेश वर्मा, यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, लखीमपुर समिति अध्यक्ष अखिलेश वर्मा और अरनीखाना अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने नारियल तोड़कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू कराया। इस दौरान चीनी मिल के अधिकारी अतुल सिंह, पुष्पेन्द्र ढाका, अरुण प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, सतीश श्रीवास्तव और बजाज एनर्जी के यूनिट हेड धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
सरजू सहकारी चीनी मिल में सिंगाही के ज्योतिषाचार्य पंडित सोनेलाल मिश्र और पंडित बीरेंद्र कुमार डिचित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया। विधायक शशांक वर्मा, मिल उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, जीएम राजेश कुमार और चीफ इंजीनियर राजेंद्र कुमार ने हवनकुंड में आहुतियां दीं। इसके बाद डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया गया। विधायक ने कांटे पर सबसे पहले गन्ना तौल कराने पहुंचे ग्राम मोतीपुर के वेदप्रकाश वर्मा और लालापुर के देवेंद्र सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मिल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडे, ध्रुव वर्मा, खुशीराम वर्मा, किशन महावर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला में बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में शनिवार सुबह भगवान शिव, संकट मोचन श्री हनुमान, मां मंगला देवी और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डोंगा पर हवन हुआ। चीनी मिल के पुजारी सुधीर विजल्वान ने यूनिट हेड राकेश यादव से विधिवत पूजन कराया। गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरि मोंटी, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, सुरेश वर्मा, ईश्वरदीन वर्मा, बृजकिशोर, मुकेश वर्मा, श्याम सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, गन्ना समिति सचिव बलवंत चौधरी सहित सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed