{"_id":"5fdf853c8ebc3e3e72303555","slug":"tiger-roar-heard-in-sugarcane-fields-people-in-panic-lakhimpur-news-bly430809252","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेतों में सुनाई दी बाघ की दहाड़, लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेतों में सुनाई दी बाघ की दहाड़, लोग दहशत में
विज्ञापन
अमीरनगर। मोहम्मदी महेशपुर वन रेंज क्षेत्र के इंदिरानगर गांव के गन्ने के खेतों में बाघ की दहाड़ सुनाई देने से लोगों में दहशत फैल गई है, जो अकेले खेतों में जाने और काम करने से डरने लगे हैं।
क्षेत्र के इंदिरानगर, उमरिया, मथना गांव के लोगों में रविवार को भी दहशत का माहौल रहा। शुक्रवार की रात इंदिरानगर निवासी विपिन शर्मा के छप्पर के नीचे बंधे बछड़े को बाघ खींच ले गया था। बाघ की दहाड़ गन्ने के खेतों से सुनाई पड़ने पर शनिवार और रविवार को लोग खेतों की तरफ काम करने के लिए कम न के बराबर निकले। गांव के जिला पंचायत सदस्य श्याम बिहारी गौतम, विजय कुमार, पूर्व प्रधान हरभजन सिंह आदि का कहना है कि बाघ गांव के उत्तर में स्थित गन्ने के खेतों में छिपा है, जिसकी दहाड़े सुनाई पड़ने से लोगों में दहशत है। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि वनकर्मियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी गांव वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।