{"_id":"614b7e758ebc3e0df94e5e73","slug":"tiger-reached-near-jatpura-village-population-lakhimpur-news-bly460426338","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटपुरा गांव आबादी के पास पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटपुरा गांव आबादी के पास पहुंचा बाघ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
टीम ने बाघ के ताजे पगचिह्न मिलने की पुष्टि की
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से निकला एक बाघ मंगलवार की रात जटपुरा गांव से सटे किसान जसवंत के खेत में पहुंच गया। बाघ के दहाड़ने के आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोगों की नींद उड़ गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के ताजे पगचिह्न मिलने पर बाघ मौजूदगी की पुष्टि की।
ग्रामीणों और किसानों का कहना है पिछले एक माह से क्षेत्र में बाघ और जंगली हाथियों की मौजूदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जहां हाथी उनकी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं, वहीं आबादी के निकट बाघ की चहलकदमी से लोग अपने खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी के चलते उनकी खेती-बाड़ी चौपट हो रही है।
उधर, रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि जटपुरा गांव से सटे खेत में बाघ पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम गठित कर बाघ की निगरानी कराई जा रही है। वन्यजीव अकारण हमलावर नहीं होते। ग्रामीण सतर्कता बरतें।