फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger pounces on young man riding bike

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने बाइक सवार युवक पर मारा झपट्टा

Fri, 01 Mar 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tiger pounces on young man riding bike
तिकुनिया/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की उत्तर-निघासन रेंज के मझरा खैरटिया में बाघों की सक्रियता से फिर दहशत फैल गई है। बृहस्पतिवार को बाघ ने एक बाइक सवार युवक पर झपट्टा मारा, संयोग से वह बच गया। बाघ ने झाले में घुसकर एक गाय को मार डाला।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे खैरटिया गांव निवासी कृपाल सिंह (24) बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे बाघ ने कृपाल सिंह पर झपट्टा मार दिया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह बाल-बाल बच गया। उसके पैरों में बाघ के पंजों की खरोंच आई है। बुधवार रात बाघ इसी गांव के जगतार सिंह के झाले में घुसतक बाघ ने पालतू गाय को मार डाला।
विज्ञापन

बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह खैरटिया और आसपास के खेतों में जालीदार ट्रैक्टर से सघन कॉंबिंग की। हालांकि अभी तक बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेतों में ही छिपा हुआ है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम सहित वह भी जंगल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर शाम को टीम तैनात रहेगी। पटाखा और हूटर बजाने की भी व्यवस्था की गई है। जंगल के बाहर अति संवेदनशील क्षेत्र में 10 किलोमीटर में तार खींचने का काम भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।

---------------------------
खैरटिया गांव में बाघ की सक्रियता की सूचना मिली है। फील्ड कर्मियों की टीम गठित कर निगरानी कराई जा रही है। रेंजर के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। राहगीरों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
- सौरीस सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed