फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

चकरोड पर बाघ खड़ा देख ग्रामीणों के उड़े होश

Fri, 10 Jan 2020 07:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
tiger
ममरी। कसबा ममरी, गोविंदापुर, स्याहपारा, ऊंचागांव के बीच बड़ी नहर के आसपास पांच दिनों से गन्ने के खेतों में डेरा डाले हुए बाघ को शुक्रवार को तीन बजे रोशननगर रोड से ऊंचा गांव जाने वाले चकरोड पर खड़ा देखा गया जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाघ किसी भी समय बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है क्योंकि ममरी में छोटे बड़े छह विद्यालय हैं। जिससे बच्चे भी इसी रोड से स्कूल आते जाते हैं। तमाम लोग रोजाना बैंक में लेनदेन, बाजार में खरीदारी आदि करने आते हैं। ऐसे में बाघ कब हमला कर दे कहा नहीं जा सकता। उधर ममरी और गोविंदापुरवासियों का कहना है कि वनकर्मी गुरुवार की शाम गोविंदापुर गांव के समीप एक कैमरा लगवा गए थे। उनको ट्रैक्टर से कांबिंग कराने को भी कहा था लेकिन कोई झांकने भी नहीं आया है। जिससे लोगों में बाघ का खौफ बरकरार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed