फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

खेत में आए बाघ को देख किसान के उड़े होश, भागकर बचाई जान

Fri, 13 Dec 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
tiger
ममरी (लखीमपुर खीरी)। गन्ने के खेतों में आठ दिनों से ठिकाना बनाए बाघ को देख ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे गनेशपुर निवासी किसान अनीश खान के होश उड़ गए। उसने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर वहां तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। महेशपुर रेंज के वनकर्मी, एसटीपीएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने खेतों में कांबिंग भी की।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी किसान अनीश खान ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह बाबा बदन सिंह मंदिर के पूरब में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहा था, इसी बीच जागेश्वर के गन्ने के खेत में छुपे बाघ उसकी ओर आने लगा, जिसे देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। देखते ही देखते वहां झारा, गनेशपुर गांव के कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीण की भीड़ लगने से मोहम्मदी रोड पर वाहनों की कतार लग गई, शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुसकर पूरब दिशा को चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर महेशपुर रेंज के वनकर्मी, एसटीपीएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने जाली युक्त ट्रैक्टर से कुछ देर गन्ने के खेतों में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली वनकर्मी श्याम किशोर शुक्ला, जगदीश वर्मा, एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) के जवानों का कहना है कि बाघ की निरंतर निगरानी हो रही है साथ ही उसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed