फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger kills man near forest in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: घास काटने गए युवक को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल में पड़ा मिला अधखाया शव

Thu, 12 Oct 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाकों में बाघ का आतंक थम नहीं रहा। बाघ ने एक और युवक को निवाला बना लिया। पल्हनापुर गांव निवासी युवक घास काटने गया था। उसका अधखाया शव बृहस्पतिवार को जंगल में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
tiger kills man near forest in Lakhimpur Kheri
मृतक का फाइल फोटो, शव ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में जंगल किनारे घास काटने गए युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। युवक का अधखाया शव बृहस्पतिवार की सुबह घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर जंगल में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज जंगल के किनारे बसे पल्हनापुर गांव निवासी जोखे का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल किनारे खेत में घास काटने गया था। बाघ ने हमला कर उसे दबोच लिया। बाघ युवक को करीब दो किलोमीटर दूर खींच कर जंगल में ले गया और उसके शरीर को आधा खा लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा सिपाही, फेसबुक पर लगाया ऐसा स्टेट्स; एक्स पर लोगों ने की डीजीपी से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू की पत्नी तारावती ने बताया कि शाम तक जब पति घर वापस नहीं आए तो गांववालों के साथ उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात ढूंढने के बाद भी गुड्डू का कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह जब कुछ लोग लकड़ी बीनने जंगल गए तो उन्होंने गुड्डू का अधखाया शव पड़ा देखा। उन्होंने गुड्डू की पत्नी को सूचना दी। 

पति का शव देख पत्नी बेहोश 
गुड्डू की पत्नी गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल पहुंची। पति का शव देख पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी। गांव सूचना पाकर डिप्टी रेंजर भीरा अनुज रंजन, वनरक्षक मोहित कुमार वन वाचरों के साथ मौके पर पहुंचे और भीरा पुलिस को सूचित किया। भीरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

भीरा रेंजर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पल्हनापुर गांव जंगल के बिल्कुल किनारे पर बसा हुआ है। यहां बाघों और अन्य वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है। उन्होंने कहा कि बाघ शिकार को मारकर कभी दो किलोमीटर दूर नहीं ले जाता। 

ऐसा लगता है कि युवक जंगल केअंदर लकड़ी बीनने या घास काटने गया होगा और वह बाघ के क्षेत्र में पहुंच गया होगा। इससे वह बाघ का शिकार बन गया। उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने और जंगल के अंदर न जाने की हिदायत दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed