फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger kills man in Lakhimpur Kheri

बाघ का आतंक: लखीमपुर खीरी में एक और युवक को मारा, खेत में मिला अधखाया शव; डेढ़ माह में चौथी मौत

Wed, 11 Sep 2024 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 02:39 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में गांव मूडा अस्सी निवासी जाकिर अली बुधवार सुबह खेत पर गन्ना बांधने गए थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। जिले में डेढ़ महीने के अंदर यह चौथी मौत है। 

विज्ञापन
Tiger kills man in Lakhimpur Kheri
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में जंगल से सटे इलाकों में बाघ का आतंक थम नहीं रहा है। हैदराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत में गन्ना बांधने गए गांव मूडा अस्सी निवासी युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में बाघ ने 14 दिन बाद फिर एक युवक को निवाला बनाया है। 27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार पर हमला कर मार डाला था। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की कवायद में जुटा था। इसी बीच बाघ ने बुधवार को फिर से एक युवक पर हमला कर मार डाला। 
विज्ञापन


हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूडा अस्सी निवासी जाकिर अली (40) पुत्र रोज अली बुधवार सुबह खेत में गन्ना बांधने गया था। वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। युवक का अधखाया शव गन्ना के खेत से बरामद हुआ। दक्षिण खीरी रेंज डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि हमले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं पकड़ा गया बाघ 
27 अगस्त को बाघ ने इमलिया गांव के युवक अमरेश कुमार को मौत के घाट उतार दिया था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर हंगामा और वन कर्मियों का घेराव किया था। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने को 24 कैमरे और दो कैमरे लगाए थे, लेकिन वह अब तक पकड़ से बाहर है।

पहले भी हो चुके हैं हमले 
3 अगस्त: बांकेगंज इलाके में गोला रेंज जंगल से सटे गांव बलारपुर के निकट दादी के साथ घास काटने गई 13 वर्षीय जानकी को बाघ जबड़े में दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। बाघ के हमले में उसकी मौत हो गई थी। 

30 जुलाई: खीरी थाने के नकहा पुलिस चौकी के गांव डीहपुरवा निवासी 10 वर्षीय कृष्णकांत को किसी जंगली जानवर ने मार डाला। उसे बचाने गए युवक को जंगली जानवर ने घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने बाघ या तेंदुए का हमला होने की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed