फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed two more cattle, permission granted to capture them

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने दो और मवेशी मारे, पकड़ने की मिली अनुमति

Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tiger killed two more cattle, permission granted to capture them
बरौंछा नाला क्षेत्र में जालीदार ट्रैक्टर से कॉम्बिंग करते वन कर्मी। संवाद
बांकेगंज। मैलानी रेंज के बरौंछा नाला क्षेत्र में पिछले तीन माह से भी अधिक समय से सक्रिय बाघ ने शुक्रवार रात रत्नापुर गांव में डेढ़ घंटे में दो और मवेशियों का शिकार किया। ग्रामीणों ने पटाखे आदि जलाकर बमुश्किल उसे आबादी से खदेड़ा। इधर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने बाघ को पकड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग दो जालीदार ट्रैक्टरों से क्षेत्र में काॅम्बिंग कर रहा है। साथ ही तीन पिंजरों को लगाने के अलावा चिन्हित स्थानों पर खाबड़ भी लगाई जा रही है। 14 कैमरों के जरिये उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा उसे बेहोश करने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम भी बनाई गई है। इस टीम में बफरजोन के डॉ. दयाशंकर के अलावा कतर्निया घाट के डॉ. दीपक वर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन व दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला और मैलानी रेंज की सीमा पर स्थित बरौंछा नाला क्षेत्र में बाघ सक्रिय है। लगातार वह हिंसक होता जा रहा है। सप्ताहभर पहले इसी बाघ ने खेत में घास काट रहे 12 साल के एक बालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदुआ, ढ़ाका, हजरतपुर, कुकरा, रत्नापुर समेत 12 से अधिक गांवों में तीन दर्जन से अधिक पालतू मवेशियों का शिकार बाघ कर चुका है। शुक्रवार रात 12 बजे रत्नापुर गांव में जगतार सिंह के घर में घुसा बाघ खूंटे से बंधे पड्डे को खींचकर खेत में ले गया और उसे खा गया। डेढ़ घंटे बाद इसी गांव के रंजीत सिंह के घर में घुसकर बछिया को मार डाला। ग्रामीणों के शोरगुल मचाने और पटाखे दगाने पर वह आबादी के पास गन्ने के खेत में फिर छिप गया।

-------------
अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
बांकेगंज के पास बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघ की हिंसक गतिविधियों को लेकर गोला वन रेंज की ओर से जंगल से सटे गांवों में अभियान चलाकर हमले से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा पालतू मवेशियों की सुरक्षा के प्रयासों की भी जानकारी दी जा रही है।
वर्जन
बरौंछा के बाघ की हिंसक गतिविधियों को देखते हुए वन मुख्यालय से उसे पकड़ने की अनुमति प्राप्त हो गई है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है।
-संजय बिश्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग

बरौंछा नाला क्षेत्र में जालीदार ट्रैक्टर से कॉम्बिंग करते वन कर्मी। संवाद

बरौंछा नाला क्षेत्र में जालीदार ट्रैक्टर से कॉम्बिंग करते वन कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed