फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger killed man dead body found in the farm in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: गोमती नदी किनारे घास काटने गए युवक को बाघ ने मार डाला, खेत में मिला अधखाया

Tue, 01 Oct 2024 07:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 07:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद में जंगल से सटे इलाकों में बाघों का आतंक थम नहीं रहा।मोहम्मदी वन रेंज में मंगलवार को बाघ ने एक युवक की जान ले ली। युवक गोमती नदी के किनारे घास काटने गया था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। 

विज्ञापन
tiger killed man dead body found in the farm in lakhimpur kheri
घटना के बाद खेत के किनारे जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे घास काटने गए गांव शाहपुर राजा निवासी युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। जमीन पर पड़ा खून देखकर पहुंचे परिजनों को गन्ने के खेत में युवक का अधखाया शव मिला। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर देर शाम तक घटनास्थल पर ही प्रदर्शन किया। अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में लगे रहे।

विज्ञापन


मोहम्मदी वन रेंज के गांव शाहपुर राजा निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसके चाचा प्रभु दयाल (45) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए घास काटने गांव के उत्तर में नसिया घाट गए थे। 11 बजे तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की। नासिया घाट की ओर जाकर देखा तो खेत के किनारे साइकिल खड़ी थी।
विज्ञापन


थोड़ी दूर पड़ी दरांती के पास खून भी पड़ा था। खून को देखते हुए परिजन गुरप्रीत सिंह के खेत पर पहुंचे तो प्रभुदयाल का अधखाया शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गांव शेखापुर, बडेरा, राजापुर बेनी देवरी, पलिया, रोरबा आदि गांवों के लोग भी आ गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन से बाघ की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ पकड़े जाने की मांग 
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए। कहा कि जब तक बाघ नहीं पकड़ा जाता, वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। मुआवजे की मांग भी की। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी की सूचना वन विभाग को दी गई थी। 

ग्रामीण, वन विभाग की कार्यशैली से काफी नाराज थे। परिजन शाम पांच बजे तक मृतक का शव घटनास्थल के पास ही रखे रहे। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि ड्रोन से लोकेशन पता की जा रही है। पगचिह्न देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि बाघ है या तेंदुआ।

एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण 
पंचायती राज समिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और रेंजर से बाघ को शीघ्र पकड़ने की बात कही। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक के भतीजे कमल ने पुलिस को सूचना दी। लेखपाल को सहायता राशि की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

दक्षिण खीरी के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि कॉम्बिंग के दौरान मिले पगचन्हि से क्षेत्र में तेंदुआ की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। शव के पोस्टमार्टम से मृत्यु के कारणों की पहचान की जा सकेगी। घटनास्थल बेलापहाड़ां आरक्षित वन से लगभग एक किमी की दूरी पर है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

'बाघ को पकड़ें, पीड़ित परिवार को मिले 20 लाख का मुआवजा'
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बाघ को पकड़े जाने की मांग की। कहा कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। आश्रितों को दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री आवास, आवासीय भूमि, न्यायिक एसडीएम के यहां न्यायिक कोर्ट में चल रहा आवास भूमि पर न्यायिक विवाद खारिज करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता क्रांति कुमार सिंह, किसान यूनियन के जिला महामंत्री शिवेन्द्र यादव, वन विभाग के रेंजर नरेश पाल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर आरके तिवारी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed