फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger killed a man in Lakhimpur Kheri

बाघ ने ली युवक की जान: लखीमपुर खीरी में घर के बाहर से दबोच ले गया, आधा किलोमीटर दूर मिला शव

Mon, 28 Oct 2024 08:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 08:38 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों के हमले थम नहीं रहे। मझगईं वन रेंज के चौखड़ा फार्म में सोमवार को बाघ ने एक युवक को मार डाला। युवक एक किसान के यहां मजदूरी करने गया था। 

विज्ञापन
tiger killed a man in Lakhimpur Kheri
पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के मझगईं वन रेंज के चौखड़ा फार्म में किसान के यहां मजदूरी करने गए युवक पर खेत से निकले बाघ ने हमला कर दिया। बाघ उसे दबोचकर करीब आधा किलोमीटर तक घसीट ले गया। शोरशराबा होने पर जुटी भीड़ ने पीछा कर बाघ से युवक को छुड़ाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक का हाथ और कंधा बाघ खा गया था।

विज्ञापन


घर के बाहर सफाई कर रहा था युवक 
मझगईं के रजागंज निवासी 25 वर्षीय बाबूराम पुत्र नत्थू चौखड़ा फार्म में किसान के यहां मजदूरी करने गया था। बताया जाता है कि सोमवार को घर के बाहर वह सफाई कर रहा था और आसपास गन्ने के खेत हैं। इस बीच खेत से निकले बाघ ने बाबूराम पर हमला कर दिया। उसको करीब आधा किलोमीटर दूर तक खींच ले गया। लखवीर सिंह के खेत में बाघ ने हाथ और कंधा बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

विज्ञापन

मृतक के परिवार में मचा कोहराम 
अचानक हुए बाघ के हमले से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लखवीर सिंह के खेत के पास पहुंच गई। काफी कोशिश के बाद लोग बाघ से युवक को छुड़ा पाए। बाघ मौके से भाग निकला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। 

देर शाम का मामला होने के कारण छह बजे के बाद भी घटनास्थल पर भारी भीड़ लगी रही। मझगईं थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी समेत वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वहीं बाघ के हमले के बाद इलाके में दहशत है। 

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed