{"_id":"64cea3ed5fdcd07a930ce267","slug":"tiger-killed-12-goats-grazing-in-the-field-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-3226-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ ने खेत में चर रही 12 बकरियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ ने खेत में चर रही 12 बकरियों को मार डाला
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते रेंजर आदि वन कर्मी
ममरी। खेतों में बकरी चराने गई हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भदैया निवासी महिलाओं की 12 बकरियों को शुक्रवार शाम गन्ने में छिपे बाघ ने मार डाला। महिलाओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
ग्राम भदैया निवासी राम गुलाम, राम सिंह, मोहनलाल के घर की महिलाएं शुक्रवार शाम बिहारीपुर फार्म के पूरब खेत में बकरी चरा रही थीं। उसी वक्त गन्ने में छिपे बाघ ने एक-एक करके 12 बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर नरेश पाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।
फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप, नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों ने बताया कि घटनास्थल पर 10 बकरियों के अधखाए शव बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम कराया गया है। दो बकरियां लापता हैं। हो सकता है बाघ उन्हें मार कर खा गया हो। रेंजर नरेश पाल सिंह ने पशु स्वामियों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।