{"_id":"65c136c5a2db4a008106ff8a","slug":"tiger-hunted-bull-near-mastipur-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-114086-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मस्तीपुर गांव के निकट बाघ ने किया सांड़ का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मस्तीपुर गांव के निकट बाघ ने किया सांड़ का शिकार
विज्ञापन
निरीक्षण करती वन कर्मियों की टीम व मौजूद ग्रामीण संवाद
ममरी। पुलिस चौकी मूड़ा निजाम और मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के मस्तीपुर गांव की आबादी के समीप आ पहुंचे बाघ ने खेत में घूम रहे सांड़ को मार डाला।
सोमवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो वहां सांड़ का अधखाया शव पड़ा देख उनके हाथ उड़ गए। यहां से सहजनियां जंगल की दूरी तीन किलोमीटर बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर शिवकुमार कश्यप, वनरक्षक अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों ने बाघ के हमले व अधखाया शव मिलने की पुष्टि की है। वनकर्मियों ने बताया कि यह बाघ प्रभावित क्षेत्र है। यहां वन्यजीवों का आना-जाना बना रहता है। संवाद
धौरहरा में एक साथ देखे गए दो तेंदुए
धौरहरा। वन क्षेत्र धौरहरा में कार्यालय से करीब दो किमी दूर उत्तर दिशा में फिर से एक साथ दो तेंदुए देखे गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के जिम्मेदारों ने मामले में कैमरा लगाने की बात कही है। इससे पहले दो फरवरी को तेंदुए ने एक बैल को अपना शिकार बना लिया था। रविवार की रात फिर से इसी घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर एक गोवंशीय पशु को शिकार बनाया गया है। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा राजेश दीक्षित ने बताया कि मौके पर शव नही दिखा है, जमीन पर हिंसक पशु के निशान मिले हैं। उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर कैमरा लगाने की परमिशन मांगी जाएगी। संवाद