फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks car on Dudhwa road, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: दुधवा मार्ग पर कार पर बाघ का झपट्टा, वीडियो वायरल

Sun, 01 Mar 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacks car on Dudhwa road, video goes viral
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाले दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर एक कार पर बाघ के झपट्टा मारने का वीडियो वायरल होने से राहगीरों में दहशत फैल गई है। नेपाल को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और बाइक गुजरते हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार जंगल मार्ग से गुजर रही है और उसमें बैठे लोग बाहर का दृश्य रिकॉर्ड कर रहे हैं। तभी सड़क किनारे झाड़ियों से अचानक एक बाघ निकलकर कार की ओर झपटता है। हालांकि कार चालक ने गति बढ़ा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाघ कुछ सेकेंड सड़क पर रुकने के बाद दोबारा झाड़ियों में लौट गया।
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग की ओर से सतर्कता बरतने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी तक पहुंचा अजगर, रेस्क्यू
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे बंशीनगर में रविवार को ग्रामीणों ने आबादी के पास एक अजगर देखा। सूचना मिलने पर दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन की सदस्य नाजरून निशा अपनी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed