फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attack on youth harvesting sugarcane, injured

गन्ना कटाई कर रहे युवक पर बाघ का हमला,घायल

Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tiger attack on youth harvesting sugarcane, injured
बाघ हमले में घायल युवक। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज अंतर्गत जंगल से सटे खेत में छिपे बैठे बाघ ने गन्ना छिलाई कर रहे युवक पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ने खेत में घुस गया। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल से सटे बलबीर सिंह के गन्ने खेत में बुधवार शाम करीब चार बजे हमीदाबाद गांव निवासी जहीर बेग का 40 वर्षीय पुत्र मोहर्रम अली गन्ना छिलाई कर रहा था। इस दौरान खेत में छिपे बैठे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में मोहर्रम अली के दोनों पैर और पेट में गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के बाद घटनास्थल पर वन कर्मियों की टीम के साथ भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर परिजनों के साथ उसे बिजुआ सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसके प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर वन कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में गन्ना कटाई करने जाने से पहले शोर मचाते हुए और हांका लगाएं। बाघ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरा रेंज की छैरासी बीट में खेत में गन्ना छिलाई कर रहे युवक पर बाघ हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम गठित कर बाघ की निगरानी कराई जा रही है। बाघ हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
- सुंदरेशा, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।

घटनास्थल पर लगी भीड़, मौजूद वन कर्मी।

घटनास्थल पर लगी भीड़, मौजूद वन कर्मी।- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed