फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger ate buffalo

बाघ ने हमलाकर भैंस को बनाया निवाला, दहशत

Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
tiger ate buffalo
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी के पार स्थित ग्राम चौगुर्जी के निकट बाघ ने भैंस पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना डाला, जबकि एक अन्य किसान की भैंस अभी गायब है। इससे ग्रामीणों में बाघ की दहशत है। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ग्राम चौगुर्जी निवासी रामबालक और तथा जोगिंदर की भैंस शनिवार को जंगल के करीब स्थित खेतों में में चरने गई थी। भैंस शाम को वापस नहीं आई तो रविवार की सुबह दोनों पशुपालकों ने ग्रामीणों के साथ भैंस की खोजबीन शुरू की। मोहाना नदी के एक नाले में रामबालक की अधखाई भैंस मिली। रामबालक ने बताया कि उनकी भैंस गर्भवती थी। बाघ भैंस को निवाला बनाने के साथ बच्चा भी खा गया। उन्होंने घटना की सूचना सूचना उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां को दी। सूचना पाकर वन दरोगा सतीश कुमार, वनरक्षक राम शंकर पांडे मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में खेतों की ओर जाने की अपील की है। जोगिंदर सिंह की भैंस अभी नहीं मिली है, जिसकी खोज की जा रही है। ग्रामीणों में बाघ की दहशत है। ग्रामीण खेतों की तरफ जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed