फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thunderstorm and water gulped the power supply of the area

आंधी और पानी ने गुल की क्षेत्र की बिजली सप्लाई

Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and water gulped the power supply of the area
बांकेगंज में आंधी में टूटकर गिरा बिजली का पोल।
पेड़ टूटे तो कहीं बिजली के खंभे गिरे, फसलों को भी पहुंची क्षति
विज्ञापन

बांकेगंज। तेज आंधी और पानी के साथ ओले गिरने से एक तरफ जहां केला, आम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गोला से बांकेगंज उपकेंद्र की 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन पर बरगद का पेड़ टूटकर गिरने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। आंधी के बाद बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
बुधवार शाम अचानक धूल भरी आंधी आने से कई छप्पर और टिनशेड उड़कर दूर जा गिरे। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कई जगह पेड़ों की डालें बिजली लाइन पर गिर गईं, इससे तार टूट गए। कुछ जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने या टूटने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गई। बिजली के तार और खंभे टूटने से करीब 50 से अधिक गांवों में रात भर ब्लैकआउट रहा। बृहस्पतिवार सवेरे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। देवीपुर गांव में एक घर की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। हालांकि कहीं से किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

वहीं आंधी आने से केले की फसल पूरी तरह धराशायी हो गई। इससे बांकेगंज क्षेत्र के किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, आंधी में आम के कच्चे फल गिर गए। इससे बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ओले गिरने से सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed