फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thugs posing as relatives defrauded people of Rs 1.40 lakh, case registered

Lakhimpur Kheri News: रिश्तेदार बनकर ठगों ने लगाया 1.40 लाख का चूना, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Nov 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thugs posing as relatives defrauded people of Rs 1.40 lakh, case registered
लखीमपुर खीरी। साइबर ठग घटना को अंजाम देने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामले में एक ठग ने रिश्तेदार बनकर एक व्यक्ति की बेटी के खाते से 1.40 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में पलिया के मोहल्ला पठान-एक निवासी अब्बास अली ने बताया कि बीती 31 अक्तूबर को उसके फोन पर एक फाेन आया। फोन करने वाले ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए भरोसे में ले लिया। कालर ने कुछ जानने वालों को भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि वह खाते में रुपये डालेगा फिर वह रुपये दिए गए नंबरों पर भेजने होंगे। पीड़ित ने ऑनलाइन रुपये भेजने पर असमर्थता जताई तो उसने कई बार विनती की।
इसके बाद पीड़ित ने अपनी बेटी से बात कराई। इधर कालर ने फर्जी एक मैसेज भेजा जिसमें 15 हजार रुपये खाते में भेजने की बात कही थी। एक के बाद एक पांच मैसेज आए, जिसकी धनराशि 1.40 लाख रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने बताए गए नंबरों पर वह धनराशि भेजने को कहा तो पीड़ित की बेटी ने बिना किसी पड़ताल के धनराशि अलग-अलग नंबरों पर भेज दी। इसके बाद खाता देखा तो इस तरह की कोई भी धनराशि उसके खाते में नहीं आई थी। इस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने घटना के संबंध में आनलाइन व लिखित दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed